आरएसएस से जुड़े आरोपियों को बचा रही है सरकारः दिग्विजय
August 21, 2017
0
नई दिल्ली ।कांग्रेस के नेता Digvijay Singh ने मालेगांव विस्फोट मामले में लेफ्टीनेंट श्रीकांत प्रसाद पुरोहित को आज मिली जमानत को उम्मीद के अनुरूप करार देते हुए भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह सभी बम मामलों में आरएसएस से जुड़े सभी आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कर्नल पुरोहित को जमानत मिल गयी। यह उम्मीद के अनुरूप है क्योंकि भाजपा सरकार सभी बम विस्फोट मामलों में आरएसएस से जुड़े हर आरोपी को बचा रही है।’’ सिंह ने ट्वीट कर यह भी आरोप लगाया कि एनआईए के प्रमुख का कार्यकाल दो बार केवल इसी लिए बढ़ाया गया ताकि रिहाई सुनिश्चित की जा सके।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जमानत मिलने से यह तय नहीं हो जाता कि व्यक्ति दोषी है या नहीं चूंकि मुकदमा चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा क्यों है कि मोदी सरकार को भारत में ऐसा कोई योग्य अधिकारी नहीं मिल पाया जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी का नेतृत्व कर सके कि उसने मौजूदा प्रमुख का कार्यकाल दो बार बढ़ाया।’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में आरोप लगाया, ‘‘एनआईए प्रमुख का कार्यकाल दो बार बढ़ाया गया ताकि रिहाई को सुनिश्चत किया जा सके। उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद कोई पद देकर और भी पुरस्कृत किया जा सकता है।’’ उच्चतम न्यायालय ने 2008 के मालेगांव सिलसिलेवार बम विस्फोटों में आरोपी कर्नल पुरोहित को जमानत दे दी।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
इंदौर में दूषित पेयजल से 13 लोगों के दम तोड़ने का दावा, प्रशासन ने की चार मौतों की पुष्टि
4 weeks ago
सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी
4 weeks ago
प्राप्त की गई डिग्री केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति नैतिक दायित्व का प्रतीक है : केजीएमयू के 21वां दीक्षांत समारोह में बोलीं आनन्दी बेन पटेल
December 13, 2025
AYUSH उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई योजना लाएगी उप्र सरकार
December 9, 2025
EVM के बजाय मतपत्रों से हो चुनाव, बोले अखिलेश यादव- चुनाव सुधार तभी होगा, जब निर्वाचन आयोग निष्पक्ष होगा
December 4, 2025
देश में पहली बार होगी अनूठी कथा… पर्यावरण, स्वदेशी, परिवार होगा विषय
November 30, 2025
बाराबंकी में डीएम के परिश्रम से सफलता की ओर SIR अभियान
November 27, 2025
हम एक दूसरे पर भरोसा करते रहेंगे, एक दूसरे के लिए लड़ेंगे और मजबूत होंगे: Shubman Gill
November 20, 2025
रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर धूमधाम से मना उत्सव, खो-खो फाइनल में क्रिश्चियन कॉलेज ने मारी बाजी
November 14, 2025
माध्यमिक विद्यालयों में होगी मासिक बैठक, सभी विद्यालयों में राज्य संचालित कार्यक्रमों की होगी समीक्षा