विविध

प्राप्त की गई डिग्री केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति नैतिक दायित्व का प्रतीक है : केजीएमयू के 21वां दीक्षांत समारोह में बोलीं आनन्दी बेन पटेल

केजीएमयू (किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय) का 21वां दीक्षांत समारोह शनिवार को कन्वेंशन सेंटर में राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा, विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहे।

दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस छात्रा तनुश्री सिंह को अति प्रतिष्ठित हीवेट गोल्ड मेडल सहित दो सिल्वर मेडल और बुक प्राइज प्रदान किया गया। वहीं अन्य मेधावी विद्यार्थियों के साथ मयंक सुहाग को चांसलर मेडल समेत दो गोल्ड मेडल, बुक प्राइज एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। समारोह में देश के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद को डी.एससी. (मानद उपाधि) प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777