विविध

दाऊद इब्राहिम के भाई को मुंबई की इमारत खाली करने को कहा गया

मुंबई। गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कास्कर को मुंबई में स्थित दो जीर्णशीर्ण इमारतों को खाली करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस इमारत पर गैरकानूनी तरीके से अधिपत्य जमाया गया है।

कसकर को भिंडी बाजार में स्थित पकमोड़िया स्ट्रीट की डामरवाला इमारत और जेजे मार्ग में स्थित शबनम गेस्ट हाउस को खाली करने को कहा गया है। दोनों ही इमारतें दक्षिणी मुंबई में स्थित हैं।

डामरवाला इमारत के बाहर एसएएफईएमए कानून, 1976 के तहत एक नोटिस लगा दिया गया है। इसी तरह का एक नोटिस शबनम गेस्ट हाउस के बाहर भी लगाया गया है। डामरवाला इमारत में दाउद की दिवंगत बहन हसीना पारकर भी रहती थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777