
Corruption खत्म करने के AAP के दावे पर भाजपा हुई हमलावर
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कर रहे हैं। वह पंजाब में जीत के बाद अब विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे है। और वहां पार्टी के अस्तित्व को खड़ा कर रहे हैं। इन सबके बीच में विभिन्न राज्यों में यह भी दावा कर रहे हैं। कि दिल्ली के बाद पंजाब में आई भगवंत मान के सरकार ने भी भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है।
इसी को लेकर अब भाजपा ने भी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। भाजपा ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर केजरीवाल के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को खोखला बताया है। इतना ही नहीं, हाल में ही दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के ऊपर हुई कार्रवाई को लेकर भी भाजपा लगातार केजरीवाल से सवाल पूछ रही हैं।
Corruption खत्म करने में भी AAP ने कर डाला भ्रष्टाचार। #भ्रष्टाचारी_आप pic.twitter.com/L9lmuZ92Hj
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) April 7, 2022
एक ट्वीट में दिल्ली भाजपा ने दावा किया कि जानबूझकर केजरीवाल ने जनलोकपाल बिल अटकाया है। और भ्रष्ट आप नेताओं को जेल जाने से बचाया है। एक और ट्वीट में भाजपा ने लिखा कि केजरीवाल के खास सत्येंद्र जैन का भ्रष्टाचार से है पुराना नाता। इसके साथ ही सत्येंद्र जैन के ऊपर की गई सीबीआई कार्रवाई के कुछ स्क्रीनशॉट भी डाले गए है। इसके साथ ही भाजपा ने एक ट्वीट किया।
अपने ट्वीट में लिखा कि हद कर दी आपने करप्शन खत्म करने में भी किया भ्रष्टाचार। इसके साथ ही उसकी ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया। इस वीडियो में केजरीवाल10 दिन में भ्रष्टाचार खत्म करने के बाद कर रहे है। कहीं 16 दिन में तो कहीं 20 दिन में भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कर रही है।
एक ट्वीट में दिल्ली भाजपा ने लिखा कि भ्रष्टाचार के तालाब में गोते लगा रही है। केजरीवाल सरकार भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा कि अरविंद केजरीवाल कह रहा है कि पंजाब में 10 दिन में भ्रष्टाचार खत्म हो गया।
केजरीवाल जी अगर भ्रष्टाचार खत्म हो गया तो टैक्स के पैसों से TV पर प्रचार क्यों किया जा रहा है। YouTube पर डाल दो वहीं से जनता देख लेगी की Helpline नंबर क्या है? कैसे और कितना भ्रष्टाचार कम और खत्म हुआ।
आपको बता दें कि दिल्ली में एमसीडी के चुनाव होने हैं। हालांकि फिलहाल कुछ दिनों के लिए इसे आगे बढ़ाया गया है। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी और भाजपा लगातार एक दूसरे पर हमलावर रहती है।