धोखा-धड़ी
CBI ने Air Asia के डायरेक्टर के खिलाफ की छापेमारी
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
सीबीआई ने Air Asia के ग्रुप सीईओ टोनी फर्नांडिस, Air Asia के डायरेक्टर, आर वेंकटरमन और अन्य के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज किया। इन पर अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के लिए लाइसेंस लेने में नियमों के उल्लंघन का आरोप है।

नियम 5/20 में छूट लेने और फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) के नियम तोड़ने के मामले में Air Asia के डायरेक्टर्स टोनी फर्नांडिस- ग्रुप सीईओ, Air Asia मलेशिया, सुनील कपूर-ट्रैवल फूड मालिक, आर वेंकटरमन-डायरेक्टर, Air Asia, दीपक तलवार-एविएशन कंसल्टेंट, राजेंद्र दुबे- डायरेक्टर, एसएनआर ट्रेडिंग, सिंगापुर पर ये एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें कुछ सरकारी अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।
नियम 5/20 के अनुसार?
-एविएशन सेक्टर के इस नियम के मुताबिक, किसी एयरलाइन को अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लाइसेंस के लिए पांच साल का अनुभव और 20 एयरक्राफ्ट होना जरूरी है। लेकिन सरकारी अफसरों से सांठगांठ कर नियमों में छूट हासिल की गई।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



