
साक्षी का पहले बॉयफ्रेंड से बात करना साहिल खान को नहीं आया रास, प्रवीण के नाम का टैटू देख बौखलाया
नयी दिल्ली – राहगीरो से भरी सड़क पर एक 16 साल की लड़की की 20 साल के लड़के ने 20 बार चाकू से गोद कर और एक बड़े से पत्थर से कुचल-कुचल कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करते वक्त ये पूरी वारदात सीसीटीवी के कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी। जैसे ही हत्या करते हुए ये वीडियो सामने आया लोगों की रूह कांप गयी। लड़का बेरहमी से लड़की को चाकू से गोदते जा रहा था।
20 बार चाकू मारने के बाद बगल में रखे सीमेंट के पत्थर से वह लड़की को मारता दिखा। उसने लड़की को अपने पैरों से भी मारा। लड़की की दर्दनाक मौत हो गयी। लड़की की मौत के साथ साथ एक दिल दहला देने वाली बात यह भी थी कि जवान-जवान लोग उस समय सड़क पर आ-जा रहे थे लेकिन बस मूक बनकर यह सब दखते रहे और किसी ने भी लड़के को नहीं रोका।
लव जेहाद का मामला?
कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबित कथित तौर पर लड़के का नाम साहिल खान है। और लड़की का नाम साक्षी। लड़का लड़की के साथ हिंदू बनकर बात करता था। लड़की को जब लड़के की असलियत पता चली तो लड़की ने साहिल से दूरी बनाना शुरू कर दिया। जाता जानकारी के मुताबिक यह भी दावा किया जा रहा है कि लड़का साहिल किसी इंस्टाग्राम पर कुछ अन्य लड़कियों के भी संपर्क में था। फिलहाल पुलिस लड़की के पोर्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है। लड़के को आज कोर्ट में पेश किया गया।
हत्या का दूसका एंगल प्यार में धोखा
खबरों के मुताबिक हत्या के पीछे दूसरा एंगल प्यार में धोखा और हत्या है। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि लड़की किसी प्रवीण नाम के लड़के के साथ प्यार में थी लेकिन उसके साथ ब्रेकअप होने के बाद साक्षी और साहिल की बातचीत शुरू हो गयी।
लड़की के साथ पर प्रवीण के नाम का टैटू देखकर साहिल ने अपना आपा खो दिया और लड़की को मौत के घाट उतारने का फैसला कर लिया। साक्षी का फिर से प्रवीण से बात करना साहिल को रास नहीं आ रहा था उसने 15 दिन से साक्षी की हत्या का प्लान बनाया था। 10 दिन पहले धारदार चाकू खरीदा था।
साक्षी मर्ड केस क्या है पूरा मामला?
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक ने 16 वर्षीय एक लड़की की 20 से अधिक बार चाकू से वार कर और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। इस दौरान, पास से गुजरे राहगीरों ने आरोपी को रोकने की कोई कोशिश नहीं की।
निर्मम तरीके से की गई इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों में काफी रोष है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपी साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया। बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि साहिल बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र के अटरेना गांव में अपनी बुआ के यहां आया था जहां से उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका साक्षी के बीच ‘प्रेम संबंध’ थे, लेकिन शनिवार को उनमें झगड़ा हो गया था। लड़की रविवार शाम को अपनी सहेली की बेटी के जन्मदिन की पार्टी के लिए खरीदारी करने गई थी।
और तभी घनी आबादी वाले इलाके में आरोपी ने उसे रोक लिया और उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, साहिल लड़की से रिश्ते खत्म होने के बाद गुस्से में थे और दोनों के बीच झगड़े ने उसे और आक्रोशित कर दिया, जिसके चलते उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।