
श्रद्धा कपूर निभाएंगी कश्मीरी लड़की का रोल, AK-47 छीन रुखसाना ने आतंकी को मारी थी गोली
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी अगली फिल्म में एक ऐसी कश्मीरी लड़की का किरदार निभाने वाली है। जिसने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कौ मौत के घाट उतार दिया था। श्रद्धा, रुखसाना कौसर केसी का किरदार निभाएंगी। श्रद्धा कपूर ने इससे पहले मुंबई के नागपाड़ा की गॉडमदर कहलाने वाली हसीना पारकर का रोल निभाया था।
कश्मीरी लड़की बनेंगी श्रद्धा
एंटरटेनमेंट वेबसाइट पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि श्रद्धा फिल्म में रुखसाना का किरदार अदा करेंगी। सूत्र ने बताया, मैकर्स किसी ऐसे की तलाश में थे। जो रुखसाना का किरदार निभाते वक्त स्क्रीन पर 20 साल की लगे। बेशक श्रद्धा कपूर इस रोल के साथ न्याय करेंगी। इसलिए उन्हें फिल्म में ले लिया गया है। इस फिल्म में श्रद्धा का किरदार उनके निभाए अन्य फिल्मों से बेहद अलग होने वाला है। हालांकि श्रद्धा की टीम ने इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है।
कौन है रुखसाना कौसर केसी?
साल 2009 में रुखसाना कौसर रातों रात मशहूर हो गई थी। उन्होंने जम्मू कश्मीर के राजौरी में अपने घर पर आए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। उस दौरान रुखसाना ने एक आतंकी को घायल भी कर दिया था। आतंकियों का एक समूह 27 सितंबर 2009 को रुखसाना के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान रुखसाना ने अपने भाई के साथ मिलकर आतंकी अबू ओसामाल से उसकी एक 47 बंदूक छीन ली थी और उसे गोली मार दी थी।
श्रद्धा कपूर फिलहाल भेड़िया में अपने कैमियो को लेकर चर्चा में है। श्रद्धा फिल्म के गाने ठुमकेश्वरी में नज़र आई है। और इसके लिए वो काफी तारीफ बटोर रही है। गाने में वरुण और कृति सेनन दिखाई दिए हैं। लेकिन कैमियों में आकर श्रद्धा कपूर छा गई है। आपको बता दें कि वरुण कृति की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 50 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर चुकी है। इसके अलावा श्रद्धा कपूर फिल्म स्त्री 2 में और लव रंजव की अगली अनटाइटल्ड फिल्म भी नज़र आएंगी।



