कारोबार
Kerala ने WEF meeting में 14 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता हासिल की
केरल ने बृहस्पतिवार को यहां विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान 14 अरब अमेरिकी डॉलर (1.18 लाख करोड़ रुपये) के निवेश की प्रतिबद्धता हासिल करने की घोषणा की।
केरल के उद्योग मंत्री पी. राजीव ने इस बारे में विवरण साझा करते हुए कहा कि राज्य भारत का पहला पूर्णतः डिजिटल साक्षर राज्य बन गया है और इसने नागरिकों के लिए इंटरनेट की पहुंच को मूलभूत अधिकार बनाकर इंटरनेट स्वतंत्रता को भी मान्यता दी है। केरल की पारिस्थितिकीय रूप से संवेदनशील भूमि को देखते हुए उन्होंने कहा कि राज्य ने प्रकृति, लोग, उद्योग का नारा अपनाया है।



