मनोरंजन

मुझे अभिनय करना पसंद, लेकिन हर फिल्म नहीं कर सकता: Aamir Khan

सुपरस्टार आमिर खान ने बुधवार को कहा कि उन्हें अभिनय करना सबसे ज्यादा पसंद है, लेकिन हर फिल्म का हिस्सा बनना संभव नहीं है इसलिए वह ऐसी फिल्मों में निर्माता की भूमिका निभाते हैं।

आमिर ने नयी दिल्ली में ‘एजेंडा आज तक’ के एक सत्र में भाग लिया जिसमें उनसे पूछा गया कि उन्होंने मुख्य भूमिकाओं से पीछे हटकर संक्षिप्त भूमिकाओं में दिखाई देने या फिल्म निर्माता बनने का विकल्प क्यों चुना तो इस अभिनेता (60) ने कहा, ‘‘प्रोडक्शन में अपना अलग ही मजा है। हालांकि मुझे अभिनय करना ज्यादा पसंद है, लेकिन मैं हर फिल्म खुद नहीं कर सकता।

वह ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ नामक प्रोडक्शन बैनर चलाते हैं। आमिर ने हाल ही में सितारे जमीन पर में अभिनय किया जो उनकी 2007 की फिल्म तारे जमीन पर की अगली कड़ी थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777