
मोटे लिप्स, बदला चेहरा हैरान कर देने वाला है शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का नया लुक
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर पॉपुलर सेलिब्रिटी में से एक हैं। अपने हर एक वीडियो और तस्वीर के जरिए मीरा सुर्खियों में रहती हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें मीरा का नया लुक देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा।
बदला लुक, फैंस कंफ्यूज
ऐसे समय में जब बॉलीवुड सितारे लिप जॉब और सर्जरी को लेकर चर्चा में रहते है। तो मीरा का यह लुक देखकर कंफ्यूज होना बड़ी बात नहीं है। कि क्या उन्होंने भी लिप जॉब कराया है। जिससे उनके होंठ मोटे दिख रहे है। और उनके चिकबोन्स भी उभरे हुए हैं। उनकी स्किन सामान्य से ज्यादा ग्लो कर रही है। असल में इस वीडियो में एक बार तो उन्हें पहचानना ही मुश्किल है।
ये है बदले लुक का राज
दरअसल मीरा ने किसी लिप जॉब का सहारा नहीं लिया है। उन्होंने तो बस इंस्टाग्राम फिल्टर का प्रयोग किया है। इसके साथ मीरा ने कैप्शन में लिखा ‘मैंने अपने लिप्स की बस लाइनिंग की है। इसके अलावा कुछ नहीं किया। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘मैं अपने ग्वा शा के साथ रेगुलर रहती हूं।‘ उनके इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए तो बात बन जाए’ गाना बज रहा है।
शोबिज इंडस्ट्री से दूर
बता दें कि मीरा राजपूत और शाहिद कपूर साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के एक बेटी मीशा और एक बेटा जैन है। मीरा शोबिज इंडस्ट्री से दूर है। लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड सितारे से कम नहीं है। वह कई बड़े ब्रांड एंडोर्स करती नजर आती हैं।