विविध

गोरखपुर से भागे प्रेमी युगल झांसी में बिना टिकट पकड़े गये

गोरखपुर से भागे प्रेमी युगल को झांसी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान बिना टिकट होने पर हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गये लड़के और नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि वह गोरखपुर से भागकर आये हैैं।

पुलिस ने दोनों के परिजनों को को खबर कर दी है।

जानकारी के मुताबिक झांसी रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान चेकिंग टीम को एक नाबालिग लड़की और बालिग लड़का नजर आया। टिकट मांगने पर उनके पास टिकट नहीं मिला। आरपीएफ दोनों को स्टेशन पोस्ट ले आई। पूछतांछ में लड़की ने बताया कि वह और उसका प्रेमी गोरखपुर मंे एक ही मोहल्ले में रहते हैं। दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं, इसलिए माता-पिता इसका विरोध करने लगे। इसी कारण वह घर से अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। पुलिस ने दोनों के परिजनों को फोन पर सूचना दे दी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777