Coimbatore में हाथी ने चार लोगों को कुचला
Coimbatore (कोयंबतूर) शहर के बाहरी इलाके वेल्लोर में एक हाथी ने आज चार लोगों को कुचल कर मार दिया और दो अन्य को घायल कर दिया। मरने वालों में एक नाबालिग लड़की भी है।
पुलिस ने बताया कि 12 वर्षीय एक लड़की अपने घर के बरामदे में सो रही थी। तड़के करीब साढ़े तीन बजे हाथी ने उसे कुचल कर मार डाला।
हाथी नजदीकी मदुक्करई जंगल से कुछ दिन पहले ही भटक कर मानव बस्ती में आ गया था। वहां से निकलकर हाथी ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर किया।
पुलिस ने बताया कि घायलों को यहां के सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घायल अन्य लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वे पालतू हाथियों की मदद से जंगली हाथी को जंगल में भेजने का प्रयास कर रहे हैं।
लोगों से ऐहतियातन घरों के बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।