Mathews का चैंपियन्स ट्राफी मैच में खेलना संदिग्ध

कोलंबो। श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज का इंग्लैंड में चल रही आईसीसी चैंपियन्स ट्राफी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन जून को होने वाले टीम के पहले मैच में खेलना संदिग्ध है। मैथ्यूज पिंडली में चोट से परेशान है और श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने कहा कि अभी वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। एसएलसी ने कहा कि मैथ्यूज ने जकड़न और दर्द की शिकायत की है और उन्हें ओवल में होने वाले मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है। वह इससे पहले मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान थे जिसके कारण उन्हें दक्षिण अफ्रीकी दौरे के बीच से वापस स्वदेश लौटना पड़ा था।
एसएलसी ने बयान में कहा, ‘‘मैथ्यूज अगले कुछ दिनों में विशेषज्ञों की निगरानी में फिटनेस हासिल करने की कोशिश करेंगे लेकिन उनका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप चरण के पहले मैच में खेलना संदिग्ध है।’’ उन्हें अभ्यास शिविर के बाद इस टूर्नामेंट में खेलने के लिये फिट घोषित किया गया था

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777