विविध

Hindi Day पर उपराष्ट्रपति सहित केन्द्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। Hindi Day के अवसर पर शुरू हुए हिन्दी पखवाड़े पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू सहित अन्य केन्द्रीय मंत्रियों ने शुभकामनाएं दीं, वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हिन्दी भाषा सीखने के लिए विकसित किये गये ऐप लीला के लांच की जानकारी सभी के साथ साझा की। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है, ‘‘हिन्दी दिवस के अवसर पर सभी हिन्दी प्रेमियों एवं भाषा के विकास एवं प्रसार से जुड़े बंधुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं।

उन्होंने लिखा है, ‘‘मेरा विश्वास है कि हिन्दी और सभी भारतीय भाषाओं का भविष्य अत्यंत उज्जवल है।’’ हिन्दी भाषा सीखने के लिए राजभाषा विभाग की ओर से तैयार किये गये ऐप लीला के संबंध में केन्द्रीय मंत्री ने लिखा है, ‘‘राजभाषा विभाग द्वारा तैयार किये गये लर्निंग इंडियन लैंग्वेज विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (लीला) नामक मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया जाएगा।’’ उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘लीला ऐप से विभिन्न भाषाओं के माध्यम से हिन्दी सीखने में सुविधा और सरलता होगी तथा हिन्दी समझना, सीखना तथा इस भाषा में कार्य करना संभव हो सकेगा।’’ नायडू ने ट्वीट किया है, ‘‘हिन्दी दिवस के अवसर पर देश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं। हिन्दी अति उदार, समझ में आने वाली सहिष्णु भाषा है। हिन्दी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। यह अपने आप में पूर्ण रूप से एक समर्थ और सक्षम भाषा है।

उन्होंने लिखा है, ‘‘हमें हिन्दी साहित्य का अन्य भारतीय भाषाओं में और उन भाषाओं के साहित्य का हिन्दी भाषा में अनुवाद को प्रोत्साहन देना चाहिए।’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया है, ‘‘भाषा किसी भी राष्ट्र की सामाजिक और सांस्कृतिक धरोहर की संवाहिका है और सम्पूर्ण राष्ट्र की एकता और अखंडता की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।’’ हिन्दी दिवस के अवसर पर केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, वी. के. सिंह आदि ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot