ऑटो

जल्द लॉन्च होने वाला है इस इलेक्ट्रिक SUV का फेसलिफ्ट, डिटेल्स और फोटो हुईं लीक

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

एमजी ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी ZS EV के फेसलिफ्ट का खुलासा किया है। कंपनी जल्द ही ZS EV फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च करेगी। इस मॉडल को पहले ही बाकी देशों में बेचा जा रहा है। वहीं नई ZS EV पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प लुक्स वाली होगी, वहीं इसमें बॉडी कलर क्लोज्ड ऑफ ग्रिल होगी।

ZS EV के फेसलिफ्ट में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे। एमजी डीलरशिप्स ने फेसलिफ्ट वर्जन की एडवांस बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया। वहीं जिन ग्राहकों ने पुराने मॉडल की ईवी बुक की है। कंपनी उन्हें भी फेसलिफ्ट मॉडल उपलब्ध कराएगी।

नई MG ZS EV का डिजाइन
नई MG ZS EV फ्रंट-कवर ग्रिल और चार्जिंग सॉकेट अब MG लोगो के बाईं ओर रखा गया है। इसमें सनरूफ और नए 17-इंच के नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स जैसी खासियतें मिलेंगे। ईवी के कॉस्मेटिक अपडेट्स की बात करें। तो इसके फ्रट में स्लीक एलईडी हेडलैंप्स और नई एलईडी डीआरएल लैंप्स मिलेंगे।

कंपनी का दावा है कि MG ZS EV सबसे अधिक वैल्यू-फॉर-मनी इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जो यूके के वैश्विक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। वहीं भारत में किसी भी EV के मुकाबले सबसे लंबी रेंज वाली एसयूवी है।

वहीं रिअर हिस्से की बात करें तो इसमें भी कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। रिअर में नए एलईडी टेल लैंप्स और रिअर बंपर मिलेगा। फेसलिफ्ट वर्जन में फ्रंट फेंडर्स पर इलेक्ट्रिक बैज लिखा मिलेगा।

एस्टर जैसा इंटीरियर
नई एमजी ZS EV में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। पुराने मॉडल में 8.0 इंच यूनिट मिलती है। वहीं टॉप वैरिएंट्स में टचस्क्रीन के चारों तरफ नई फॉक्स कार्बन फाइबर की ट्रिम मिलेगी। क्लाइेट कंट्रोल बटन को भी बदला गया है, जो एस्टर जैसे होंगे। वहीं उम्मीद जताई जा रही है।

कि नई ईवी में ADAS फीचर और 360 डिग्री कैमरे की सुविधा दी जा सकती है। एस्टर की तरह ही इसमें कैमरा और रडार सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा एस्टर की यूएसपी रोबोट असिस्टेंट भी ईवी के डेशबोर्ड पर दिया जा सकता है। वहीं ईवी में 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिल सकता है।

बैटरी पैक और रेंज
नई ईवी में 51kWh का बैटरी पैक मिल सकता है, जो पुरानी ईवी में 44.5kWh का मिलता था। मौजूदा ईवी की रेंज 415 किमी है, वहीं नई ईवी की रेंज के बारे में कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह 480 किमी की रेंज दे सकती है। मौजूदा मॉडल 143 एचपी की पावर और 353 एनएम का टॉर्क देता है।

नई फेसलिफ्ट की अनुमानित कीमत
मौजूदा ZS EV की एक्स-शोरूम कीमत 21.49 लाख से लेकर 25.18 लाख रुपये तक है। वहीं ना बैटरी पैक आने के बाद इसकी कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस साल हयूंदै कोना ईवी का फेसलिफ्ट भी आने वाला है। इसके अलावा टाटा नेक्सन ईवी की रेंज और पावर बढ़ने की उम्मीद है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button