ऑटो

TVS Jupiter ZX ब्लूटूथ और वॉयस असिस्टेंट फीचर्स के साथ लॉन्च

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

टीवीएस जुपिटर जेडएक्स (TVS Jupiter ZX) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें कंपनी ने कई अपडेट फीचर्स को शामिल किया है। इस स्कूटर में कंपनी ने Smartxonnect फीचर्स के साथ पेश किया है।

इसमें वॉयस असिस्टेंट का भी फीचर्स मिलेगा। इसकी कीमत 80.973 (एक्स शो रूम, दिल्ली) है। यह दो नए कलर में आई है। जो मैटे ब्लैक और कॉपर ब्राउन कलर है।

टीवीएस ने पहली बार ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर्स जूपिटर ग्रैंड स्कूटर में पेश किया था। इसमें भी यही नाम Smartxonnect दिया गया था। इसकी मदद से यूजर्स को डिजिटल कंटोल, वॉयस असिस्टेंट और नेविगेशन और SMS/Call अलर्ट के साथ आता है।

टीवीएस Smartxonnect प्लेटफॉर्म ब्लूटूथ इनेबल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के साथ आता है। यह टीवीएस कनेक्ट मोबाइल ऐप के साथ मिलकर काम करता है। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है।

इसमें सिल्वर ओक कलर इनर पैनल्स दिया गया है। इसमें डुअल टोन सीट कलर और फ्रेस डिजाइन पैटर्न दिया गया है। इस वेरियंट में बैक सीट पर रेस्ट सपोर्ट भी दिया गया है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button