UIDAI के CEO एoबीoपाण्डे का कहना है कि अबतक 558 मिलियन बैंक खाते आधार से लिंक किये जा चुके हैं। 558 मिलियन का मतलब है 5,580 लाख बैंक खाते।
Supreme-Court-of-India
अम्बानी की जियो कम्पनी का मोबाइल खरीदना हो तो आधार को लिंक ही नहीं करना है, बल्कि आपको अंगूठे की बायोमैट्रिक मिलान भी करनी है। अन्यथा ना तो आपको सिम मिलेगा ना ही मोबाइल सेट। और ये सब जबरन है।
यदि ये सब आप नहीं करते हैं तो एडवान्स पैसे जो आपसे जियो कम्पनी ने लिए हैं। फोन नहीं लेंगे तो दिये गये एडवान्स को वापस पाने के लिए भी जद्दो-जहद करनी पड़ेगी।