ट्रिगर न्यूज
Rotomac ग्रुप के मालिक विक्रम कोठारी सीबीआई हिरासत में
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
लोन बैंकों ने दिये तो कागजात भी लिए होंगे। जब मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा हुआ है तो इसमें
फ्राड कहॉं हो गया। कोई जरूरी तो नहीं कि बैंक लोन की किस्तें आपको एकदम समय से ही मिल जायें।
व्यापार में उतार-चढ़ाव आते ही हैं, इसलिए ये समझ कर चलना कि किसी भी व्यापार में समय
से ही सबकुछ सम्भव हो जाता है। ऐसा नहीं है। व्यापार के लिए नोटबन्दी और जीएसटी एक कठिन घड़ी रही है।
ऐसे माहौल में जो उद्योगपति बैंक, एनसीएलटी के सम्पर्क में था और बैंक आफ बड़ौदा द्वारा विलफुल डिफाल्टर घोषित किये जाने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा था और जहॉं से बैंक आफ बड़ौदा को कोर्ट उसका नाम विलफुल डिफाल्टर लिस्ट से हटाने का आदेश दिया था, आखिरकार वो भगोड़ा कैसे बना दिया गया?
इसमें निश्चित रूप से बैंक आफ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर ने चीटिंग की है। एक उद्योगपति को फ्राड में फंसाने की कोशिश है, जिसके लिए इस रीजनल मैनेजर के खिलाफ भी एफआईआर होनी चाहिए।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



