ट्रिगर न्यूज

Rotomac ग्रुप के मालिक विक्रम कोठारी सीबीआई हिरासत में

सीबीआइ के एसपी राघवेंद्र वत्स की अगुआई में डिप्टी एसपी पीके श्रीवास्तव समेत पांच सदस्यीय तीन टीमें और ईडी की तीन टीमों ने रविवार-सोमवार की रात करीब दो बजे पुलिस फोर्स के साथ विक्रम कोठारी के तिलक नगर के आवास पहुंची और परिवार और नौकरों समेत सभी के फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घर का दरवाजा बंद कर दिया गया और गार्ड समेत सभी को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई। टीम ने घर के सभी कमरों, अलमारियों की जांच की। इस दौरान टीम को कई कागजात मिले। साथ ही पेन ड्राइव और लैपटॉप भी मिला। ईडी और सीबीआई की टीमें इनकी जांच में लगी हुई है।

इसके अलावा सीबीआई की एक टीम सुबह आठ बजे सिटी सेंटर स्थित Rotomac कंपनी के आफिस पहुंची और जांच की। फिर विक्रम कोठारी से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद एसपी राघवेंद्र वत्स भी एक टीम के साथ दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सिटी सेंटर स्थित Rotomac ग्रुप आफ कंपनी के आफिस पहुंचे।

Previous page 1 2 3 4 5 6 7 8Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777