ट्रिगर न्यूज

Rotomac ग्रुप के मालिक विक्रम कोठारी सीबीआई हिरासत में

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

विक्रम कोठारी के खिलाफ सीबीआई ने नई दिल्ली में एफआईआर दर्ज की है। बैंक आफ बड़ोदा के कानपुर रीजनल मैनेजर ने विक्रम कोठारी के खिलाफ आपराधिक साज़िश और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

लोन लेने के बाद उन्होंने न तो मूलधन चुकाया और न ही उसका ब्याज बैंक को दिया। विक्रम कोठारी के वकील शरद कुमार विरला ने बताया कि यह लोन डिफ़ॉल्ट का मामला है न कि बैंक फ्रॉड का। विक्रम कोठारी पर 3700 करोड़ रूपये अलग-अलग बैंकों से लोन लेकर डकारने का आरोप है।

सीबीआई और ईडी के छापे के बाद आयकर विभाग की टीम भी मॉल रोड स्थित सिटी सेंटर आफिस पहुंची। सीबीआइ के सूत्रों के मुताबिक विक्रम कोठारी को हिरासत में ले लिया गया है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
Previous page 1 2 3 4 5 6 7 8Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button