फ्लैश न्यूज

दीवाली मिलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बोले- ‘2047 का इंतजार मत कीजिए, छोटे-छोटे संकल्पों से ही हासिल होगा विकसित भारत का लक्ष्य’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पारंपरिक ‘दीवाली मिलन’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया कर्मियों से खुलकर बातचीत की, पत्रकारिता और राजनीतिक संचार में पिछले कुछ दशकों में आए भारी बदलावों पर चर्चा की तथा देश के विकास के भविष्य पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने अपने राजनीतिक जीवन के शुरुआती दिनों से जुड़े कई संस्मरण भी याद किए। बीजेपी में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए, मोदी ने 1990 के दशक का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे अचानक पत्रकारों का एक समूह पार्टी कार्यालय में उनके कमरे में आ धमका और उनसे कहा कि वे गुजरात के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777