जन संसदसत्ता पक्ष
प्रदेश में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की क्षमता: Chief Justice
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का अत्यन्त सशक्त स्तम्भ है। प्रजातंत्र की सफलता स्वतंत्र एवं सुदृढ़ न्यायपालिका पर ही निर्भर है। रूल आॅफ ला सभ्य समाज की आत्मा है।

कानून से ही विकास और सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। राज्य सरकार न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए कृतसंकल्प है। आमजन को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय सुलभ कराने के लिए राज्य सरकार न्यायपालिका को हर सम्भव सहयोग उपलब्ध करायेगी।
मुख्यमंत्री ने ये बात, उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ के 41वें अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में नीहित समतापूर्ण विधि के शासन की स्थापना में सभी माननीय Justice एवं न्यायिक अधिकारीगण महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



