सियोल। (एपी) रूस और उत्तर कोरिया के नेताओं के बीच हुए नये समझौते के तहत दोनों देशों में से किसी पर भी हमला होने की सूरत में दोनों देश एक दूसरे को तत्काल सैन्य सहायता प्रदान करने के लिए सभी उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल करेंगे। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई।
उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बृहस्पतिवार को अपनी एक खबर में देश के नेता किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच प्योंगयांग में बुधवार को हुए व्यापक रणनीतिक साझेदारी समझौते की जानकारी दी।
खबर में कहा गया है कि समझौते के अनुच्छेद चार के अनुसार अगर दोनों में से किसी भी देश पर हमला होता है या फिर युद्ध की स्थिति पैदा होती है तो दूसरे देश को बिना किसी विलंब के सैन्य व अन्य सभी प्रकार की सहायता प्रदान करनी होगी।
इस समझौते को शीत युद्ध की समाप्ति की बाद से मास्को और प्योंगयांग के बीच सबसे ज्यादा ताकतवार समझौता माना जा रहा है। किम और पुतिन ने ही इस समझौते को दोनों देशों के लिए एक बड़ी उपलब्धि करार किया दिया है।
रूस और उत्तर कोरिया के बीच यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और उसके सहयोगी देश मास्को और प्योंगयांग के बीच संभावित हथियार समझौते को लेकर चिंता जता रहे हैं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए
नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।