शाह ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात को पर्यटन सेंटर समझ लिया है। राहुल गांधी गुजरात आयें, इससे हमें कोई ऐतराज नहीं है। लेकिन राहुल गांधी को गुजरात की जनता को हिसाब देना चाहिए कि आखिर क्यों कांग्रेस ने गुजरात के साथ लगातार अन्याय किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र में 10 सालों तक सोनिया-मनमोहन की कांग्रेस-नीत यूपीए सरकार सत्ता में रही। राहुल गांधी को इस बात का हिसाब देना चाहिए कि इस दौरान कांग्रेस ने गुजरात के लिए क्या किया।
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान 13वें वित्त आयोग में गुजरात को सेन्ट्रल टैक्स के रूप में केवल 43,345 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। जबकि मोदी सरकार के दौरान 14वें वित्त आयोग में गुजरात को 1,22,453 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।
उन्होंने कहा कि 13वें वित्त आयोग में ग्रांट इन ऐड के तौर पर गुजरात को 8,486 करोड़ रुपये मिले थे जबकि 14वें वित्त आयोग में ग्रांट इन ऐड के रूप में गुजरात के लिए 17,962 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं।
Back to top button