जन संसदसत्ता पक्ष
Gujrat चुनाव में न वंशवाद चलेगा, न जातिवाद
इस रोड शो में अध्यक्ष के साथ जीतूभाई वाघाणी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव भी उपस्थित थे। इस रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था। जनसभा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी ने Gujrat विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2017 का Gujrat विधानसभा चुनाव दो पार्टियों या दो नेताओं के बीच नहीं बल्कि जातिवाद एवं परिवारवाद और नरेन्द्र मोदी के विकासवाद के बीच है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आंदोलनों को आउटसोर्स कर Gujrat को एक बार फिर से जातिवाद के चंगुल में फंसाना चाहती है।




