जन संसदसत्ता पक्ष

Gujrat चुनाव में न वंशवाद चलेगा, न जातिवाद

रोहिंग्या मुद्दे पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता पीo चिदंबरम और शशि थरूर कहते हैं कि रोहिंग्या को भारत में शरण मिलनी चाहिए। क्या भारत की सुरक्षा के साथ कहीं पर भी समझौता होना चाहिए?

कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को इस विषय की गंभीरता की थोड़ी सी भी समझ है कि नहीं। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या मुद्दे पर अपने नेताओं के बयान पर कांग्रेस पार्टी को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि चाहे देश के विकास की बात हो। सीमाओं को सुरक्षित करने की बात हो। या दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा में वृद्धि करने की बात हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने हर मोर्चे में सफलता के नए आयाम स्थापित किये हैं।

अमित शाह ने गुजरात की जनता से करबद्ध निवेदन करते हुए कहा कि आप भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को विजयी बनाइये और 150 से अधिक सीटों पर भाजपा को विजयी बना कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों को मजबूत कीजिये।

उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता का भाजपा को मिल रहे अपार प्यार और अभूतपूर्व समर्थन से मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार 150 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी और जीत के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी।

Previous page 1 2 3 4 5 6 7 8 9

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777