जन संसदसत्ता पक्ष

Gujrat चुनाव में न वंशवाद चलेगा, न जातिवाद

अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से सर्वांगीण विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ती आई है। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा समाज के हर वर्ग की भलाई, दलितों, पिछड़ों एवं आदिवासियों के उत्थान, राज्य के सर्वांगीण विकास, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति, क़ानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार और सीमाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि आज भावनगर की जनता ने विकासवाद के प्रति जो अपना अगाध प्यार जताया है, यही गुजरात की जनता का कांग्रेस को जवाब है। शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात को स्थिरता देने का काम किया है।

शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने गुजरात को कर्फ्यू-मुक्त बनाया है। राज्य को अँधेरे से दूर करने का काम किया है। उन्होंने गुजरात की जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या आपको ऐसी सरकार चाहिए जो गुजरात में एक साल के 250 दिनों तक कर्फ्यू लगाए रखती थी।

क्या आपको ऐसी सरकार चाहिए जिसके समय राज्य में क़ानून-व्यवस्था बदहाल और चरमराई हुई थी। या फिर ऐसी सरकार चाहिए जिसने गुजरात को लॉ एंड ऑर्डर और कर्फ्यू की समस्या से निजात दिलाकर विकास पर देश का अव्वल राज्य बनाया।

Previous page 1 2 3 4 5 6 7 8 9Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777