जन संसदसत्ता पक्ष

Gujrat चुनाव में न वंशवाद चलेगा, न जातिवाद

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में लगातार गुजरात के साथ अन्याय होता रहा। सरदार साहब के साथ अन्याय होता रहा। उन्हें भारत रत्न देने में देरी की गई और संसद में उनका तैल-चित्र तक नहीं लगने दिया गया।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक नर्मदा परियोजना को लटकाए रखा। डैम के दरवाजे लगाने तक को मंजूरी नहीं दी गई। लेकिन प्रधानमंत्री बनने के 14 दिनों में ही नरेन्द्रभाई मोदी जी ने डैम के दरवाजे लगाने को मंजूरी दे दी। और हाल ही में नर्मदा योजना को भी राष्ट्र को समर्पित कर दिया।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने तीन साल की अवधि में ही गुजरात के लिए जो विकास के कार्य किये हैं, वे अभूतपूर्व हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के तीन साल की अवधि में गुजरात को बुलेट ट्रेन की सौगात मिली, इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिला।

रो-रो फेरी सेवा की शुरुआत हुई और 2500 किलोमीटर हाइवे का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गुजरात को क्रूड ऑयल की रॉयल्टी ग्रांट भी रोक दी थी। जबकि अब गुजरात को हर वर्ष रॉयल्टी ग्रांट के लगभग 8,000 करोड़ रुपये मिला करेंगे।

Previous page 1 2 3 4 5 6 7 8 9Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777