फ्लैश न्यूज

उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा पत्रकारो की पांच सूत्रीय मांगो का बेरंग मांग पत्र लेकर जा रहा परिवहन मंत्री दयाशंकर ने पत्रकारो के लिए बस मे सुविधा और सम्मान का भरोसा दिलाया

लखनऊ 23 मई। आज एक और इतिहास राजधानी लखनऊ मे पत्रकारो की पुनर्गठित समिति ने उस समय रच दिया जब तपती धूप मे प्रदेश के कौने कौने से पूरे उत्साह और जुनून के साथ लखनऊ मे अपनी उपस्थित दज॔ कराई।कार्यक्रम का मुख्य मकसद हिन्दी पत्रकारिता के 200 वष॔ पूरे होने पर आयोजित पत्रकार महाकुंभ का था।आज के आयोजन मे पांच सूत्रीय मांग पत्र सर्वसम्मत से आये पत्रकारो ने हाथ उठाकर पास किया गया और सरकार को तीन माह मे इसे पूरा करने का समय दिया और सरकार से अनुरोध किया कि इसे पूरा करे।

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समित (पुनर्गठित) के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने पूरे प्रदेश से आये पत्रकारो के इस जुनून को देखते हुए कहा कि अब पत्रकार अपने हक के लिए जागरूक हो गया है उमीद है कि आज की पत्रकारो की भीड़ ने साबित कर दिया कि ईमानदारी से किया गया प्रयास एक ना एक दिन सफल होता है। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुऐ पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि ने कहा समिति ईमानदारी से काय॔ कर रही है हमारा समिति और पत्रकारो की हर आवाज मे हम साथ खड़े है। आज के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्य मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री श्री बृजेश पाठक थे। पाठक जी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का बिधिवत शुभारंभ किया और कहा योगी सरकार बहुत शानदार काय॔ प्रदेश की जनता के लिए कर रही है।

उप मुख्य मंत्री ने बृजेश पाठक कहा पत्रकारो की पांच सूत्रीय बेरंग मांग पत्र को लेकर जा रहा हूं उनकी इस बात पर पत्रकार पूरे जोश मे आ गये और ठहाके लगाये। बृजेश पाठक ने कहा स्वास्थ्य विभाग मे पत्रकारो के लिए हर काम किये जायेंगे और पत्रकार किसी भी समय फोन करेगा आपका बृजेश पाठक तुरन्त उस पर कारवाई कराएगा। कार्यक्रम मे आज एक और मंत्री ने पत्रकारो का दिल जीत लिया। तिरूपति बालाजी के दश॔न हेतु गये परिवहन मंत्री दयाशंकर जी ने आज यह साबित कर दिया कि वह अपने वायदे के पक्के है। पांच घंटे मे हवाई यात्रा करके हवाई अड्डे से सीधे काय॔कम स्थल पी डब्लू डी सभागार पंहुचे दयाशंकर ने पत्रकारो से माफी मांगते हुये पत्रकारो के हर मांग को पूरा भरोसा दिलाया।

परिवहन मंत्री दयाशंकर ने कहा पत्रकारो के परिवहन बसो मे पत्रकारो की बस यात्रा मे किलोमीटर की बाध्यता को समाप्त कराने की मांग सहित सभी मांगो पर जल्द पत्रकारो के साथ बैठ कर अधिकारियो से समस्या पर बातचीत करूंगा। दिवंगत पत्रकार दिलीप सिन्हा के परिवार से मिल कर उनकी पत्नी और बेटी से कहा कि वह तिरूपति अचानक चले जाने के कारण आज धनराशि का चैक नही ला पाये वह जल्द उनके आवास जाकर परिजन को चैक वितरित करेंगे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी देश और प्रदेश की जनता के लिए बहुत काम कर रहे है।प्रदेश के कई बस अड्डे एयरपोर्ट की सुविधानुसार बनाए जा रहे है। परिवहन मंत्री ने परिवहन विभाग को आदर्श विभाग बनाने की बात कही है।

आज के महाकुंभ मे गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने अपने भाषण मे कहा कि गौ हमारी माता है शहरो से गांव की और जाओ और अपनी गौमाता के गोबर से खाद बनाओ और फ्लेटो की जगह फार्म हाउस बनाने का आह्वान किया।श्याम बिहरी गुप्ता ने कहा कि पत्रकारो की पांच सूत्रीय मांगे जायज है वह स्वयं समिति के संयोजक और पूरी टीम को लेकर कभी भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलेंगे। कार्यक्रम मे सूचना आयुक्त दिलीप अग्निहोत्री ने हिन्दी पत्रकारिता के 200 वष॔ होने पर पत्रकार और पत्रकारिता की भूमिका पर चर्चा की । वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने अपने 50 वष॔ की पत्रकारिता के दौर पर मीठे खट्टे अनुभव साझा किये और समिति को पूरा सहयोग का भरोसा किया।

समिति की सबसे महत्वपूर्ण मांग वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन देना और पत्रकार सुरक्षा गारंटी सहित स्वास्थ्य शिक्षा आवास शामिल है।आज के कार्यक्रम मे समिति के सभी निर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष शेखर पंडित महासचिव ज्ञानेश पाठक उपाध्यक्ष के के सिंह अमन अग्रवाल जितेन्द्र कुमार सिंह कोषाध्यक्ष विक्रम राव सचिव राजू यादव अर्चना गुप्ता दीपक अवस्थी लखन मिश्र और कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र कुमार दुबे अनिल तिवारी लक्ष्मी कांत तिवारी सुभाष चन्द्र मिश्रा धनंजय सिंह शीतला प्रसाद बलराम गुप्ता सियाराम यादव बबिता ओबरॉय खालिद सिद्दकी सुजीत द्विवेदी सहित पत्रकार सतीश प्रधान रूपेंद्र उपाध्याय और उमाकांत बाजपेई मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन विक्रम राव ने किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777