फ्लैश न्यूज

कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी – आईटीआई के हुनरमंद युवाओं का सम्मान आईआईटी विद्यार्थियों के बराबर हो

लखनऊ : विकसित भारत के निर्माण में युवाओं के कौशल और हुनर की जरुरत पर बल देते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आईआईटी के विद्यार्थियों की तरह ही आईटीआई के प्रशिक्षुओं को भी समान सम्मान मिलना चाहिए। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह’ को संबोधित करते हुये पीएम मोदी ने युवाओं को कौशल के महत्व समझाते हुये कहा कि हुनरमंद युवाओं का रोजगार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) भी नहीं छीन सकती। उन्होंने कहा कि भारत सदियों से अपने हुनर और कारीगरी के लिए दुनिया में पहचाना जाता रहा है, लेकिन गुलामी की मानसिकता के कारण कौशल आधारित काम को अपेक्षित सम्मान नहीं मिल सका।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी ने इतने बड़े आयोजन के लिए लखनऊ को चुना। उत्तर प्रदेश का सांसद होने के नाते उन्हें इस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि दिन का पहला कार्यक्रम आईआ

भारत की पहचान हुनरमंद कारीगरों से रही

उन्होंने कांजीवरम रेशम, कलमकारी और चिकनकारी जैसी पारंपरिक कलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की पहचान लंबे समय से उसके हुनरमंद कारीगरों से रही है। प्रधानमंत्री ने अपने गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अधिकारियों से जन्म से मृत्यु तक आम आदमी की जरूरतों से जुड़े कामों की सूची बनाने को कहा था। इस प्रक्रिया में करीब एक हजार तरह के कौशल आधारित काम सामने आए। इसके बाद गुजरात में कौशल विकास से जुड़ा अलग विभाग बनाया गया। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं और अंग्रेजों ने भारत की पारंपरिक कारीगरी तथा उत्पादन क्षमता को नुकसान पहुंचाया। आजादी के बाद भी गुलामी की मानसिकता के कारण कागजी डिग्रियों को अधिक महत्व दिया गया और हाथ से काम करने वाले युवाओं को कमतर समझा गया। इस मानसिकता को बदलना जरूरी है।

उद्योगों को चलाने में ITI के युवाओं की भूमिका अहम 

पीएम मोदी ने कहा कि कंपनियों और उद्योगों को चलाने में आईटीआई से प्रशिक्षित युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अब दुनिया में भारतीय कारीगरों और तकनीकी कामगारों की मांग बढ़ रही है। अबूधाबी, कतर और दुबई के शाही परिवार भी भारत के कारीगरों के हुनर की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि देश को हर साल करीब 90 हजार कुशल कामगारों की जरूरत है। सरकार ने कौशल विश्वविद्यालय स्थापित करने के साथ आईटीआई में आधुनिक तकनीक से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू किए हैं।

एआई भी नहीं छीन पायेगा हुनरमंद का काम

एआई से रोजगार छिनने की आशंकाओं के बीच उन्होंने कहा कि जिसके पास कौशल और हुनर है, उसके रोजगार की संभावनाएं बनी रहेंगी। कोविड महामारी के दौरान भी कुशल कामगारों की उपयोगिता सामने आई थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद एक दशक में देश में पांच हजार नई आईटीआई स्थापित की गई हैं और इनमें पांच लाख से अधिक सीटें बढ़ी हैं। आईटीआई में लड़कियों की भागीदारी ढाई गुना बढ़ी है। प्रशिक्षण संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं और संकाय को मजबूत करने के साथ एयरोनॉटिक्स, साइबर सुरक्षा, ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन और सेमीकंडक्टर जैसे भविष्य की जरूरतों वाले क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कौशल वालों के पास रोजगार के अवसर ही अवसर

उन्होंने कहा कि पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने के लक्ष्य के दौरान प्लंबरों की कमी सामने आना इस बात का उदाहरण है कि कौशल रखने वालों के लिए रोजगार के कितने अवसर हैं। सौर ऊर्जा, खेल सामग्री निर्माण और अन्य क्षेत्रों में भी युवाओं के लिए संभावनाएं बढ़ रही हैं। श्री मोदी ने कहा कि भारत वर्ष 2027 में विश्व कौशल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा, जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में होगा। इससे दुनिया के हुनरमंद युवाओं की मेजबानी के साथ प्रदेश को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे, विश्वविद्यालयों और औद्योगिक परियोजनाओं के माध्यम से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में चिप निर्माण की फैक्टरी और ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण भी हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना है। उन्होंने युवाओं से बड़े सपने देखने, अपने कौशल को लगातार विकसित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि वे खुद को अकेला न समझें, सरकार उनके साथ खड़ी है।

ईटी खड़गपुर के 75वें स्थापना दिवस से जुड़ा था और अब वह आईटीआई के विद्यार्थियों के बीच हैं। आईआईटी हो या आईटीआई, दोनों के विद्यार्थी देश की अमानत हैं। राष्ट्र युवाओं के कौशल के आधार पर ही आगे बढ़ता है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777