
9 जून को राजधानी में होगी कुकिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेगा यह पुरस्कार
लखनऊ में कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन लखनऊ व्यापार मंडल की महिला विंग की तरफ से कराया जा रहा है। 9 जून को होने वाली यह प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
आशियाना स्थित चैनसेलर क्लब में पंजाबी, गुजराती, साउथ इंडियन समेत कई प्रकार के व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता होगी जिसमें महिलाएं हिस्सा लेंगी। यह जानकारी लखनऊ व्यापार मंडल की महिला विंग अध्यक्ष निहारिका सिंह ने दी है।
कुकिंग प्रतियोगिता करायी जा रही। जिसमें पूरे लखनऊ से महिलायें इस आयोजन में प्रतिभाग करेंगी। इस प्रतियोगिता में अलग अलग प्रदेशों के व्यंजन जैसे पंजाबी,गुजराती सिंधी, साउथ इंडियन पहाड़ी वेज व्यंजन बनाया जाएगा।
जिसके जज के रूप में शेफ अलका सिंह तोमर, शेफ आशुतोष सिंह बने व्यंजनों को चखने के बाद प्रतिभागियों की प्रथम, द्वितीय तृतीय विजेता घोषित करेंगे।
आयोजक डा.नित्या वर्मा ने बताया कि घोषित प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार के साथ ट्राफी वा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
इसके साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये जाएँगे।
लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने बताया की यह प्रतियोगिता महिलाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए की गयी है। ऐसी प्रतियोगिताओं से महिलाओं के अंदर मनोबल बढ़ता है घर से निकल कर अपनी प्रतिभा दिखाती है शहर में इस तरीक़े के प्रतियोगिताएँ समय समय पर होनी चाहिए।



