जन संसदजनता जर्नादन

भारत में कोरोना महामारी के प्रसार की पुष्टि, लेकिन सरकार का इंकार!

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

आई सी एम आर शोध समूह के सदस्यों एवं स्वास्थ्य जानकारों के एक समूह का कहना है कि देश की घनी और मध्यम आबादी वाले क्षेत्रों में कोरोना महामारी की सामुदायिक प्रसार की पुष्टि हो चुकी है। मतलब यह कि महामारी भारतीय समाज में फैलने लगी है।

covid-19 suspected
covid-19 suspected

वहीं मोदी सरकार और उनकी राज्य सरकारें बार-बार यह कह रही हैं कि भारत में कोरोना महामारी सामुदायिक प्रसार के स्तर पर नहीं पहुँची है। जबकि शनिवार तक भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 2 लाख 36 हजार तक पहुंच गए हैं और संक्रमित व्यक्तियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है।

भारतीय लोक स्वास्थ संगठन (IPHA), इंडियन एसोसिएशन आफ प्रिवेंटिव एण्ड सोशल मेडिसिन (IAPSM) और भारतीय महामारी विद संघ (IAE) के विशेषज्ञों ने संकलित रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी को सीधे सौंपी है। रिपोर्ट में कहा गया है, देश की घनी और मध्यम आबादी वाले क्षेत्रों में कोरोना महामारी के सामुदायिक प्रसार की पुष्टि हो चुकी है और इस स्तर पर COVID-19 को खत्म करना मुश्किल हो रहा है।

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने और एक प्रभावी योजना बनाने के लिए किया गया था ताकि देश की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली प्रभावित न हो।
कोविड कार्य बल के 16 सदस्यीय संयुक्त समूह में IPSM के पूर्व अध्यक्ष डॉ0 शशिकान्त, IPHA के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ0 संजय के0 राय, सामुदायिक चिकित्सा IMS, BHU वाराणसी के पूर्व प्रोफेसर और प्रमुख डॉ0 डी0 सी0 एस0 रेड्डी,PGIMER चंडीगढ़ के पूर्व प्रोफेसर और प्रमुख डॉ0 राजेश कुमार शामिल हैं। इन सभी विशेषज्ञों ने कहा है कि कोरोना महामारी से निपटने के उपायों संबंधी सभी निर्णय उन ब्यूरोक्रेट्स ने लिए जिनको इस क्षेत्र का कोई ज्ञान ही नहीं था?

देश के नीति निर्माता कुछ ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के नौकरशाहों की बदौलत कोरोना महामारी को हराने का प्रयास कर रहे हैं जो पूण॔तः फेल हो गए हैं। केंद्र और राज्य सरकारें कोरोना महामारी से कम, लेकिन अपनी राजनीति चमकाने के लिए ज्यादा लड़ रही हैं। देश आज कोरोना संक्रमण की महामारी में फंस चुका है? आखिर इसका जिम्मेदार कौन, देश की सरकार या उनके नौकरशाह?

नरेश दीक्षित
वरिष्ठ पत्रकार

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button