जन संसदसत्ता पक्ष

ऊर्जा विकास का कारक है: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन काॅरपोरेशन के 3,135.34 करोड़ रुपये लागत के 28 नये पारेषण उपकेन्द्रों का आनलाइन लोकार्पण/शिलान्यास किया। लोकार्पित किये गये पारेषण उपकेन्द्रों में 01 उपकेन्द्र 400 के0वी0, 07 उपकेन्द्र 220 के0वी0 तथा 11 पारेषण उपकेन्द्र 132 के0वी0 क्षमता के हैं, जिनकी लागत 1881.78 करोड़ रुपये है।

यह उपकेन्द्र जनपद बस्ती, गोरखपुर, चित्रकूट, महोबा, बलरामपुर, उन्नाव, लखनऊ, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रयागराज, बलिया, फिरोजाबाद, कानपुर, मथुरा, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद एवं मुजफ्फरनगर में स्थापित किये गये हैं।

इसी प्रकार शिलान्यास किये गये उपकेन्द्रों में 01 पारेषण उपकेन्द्र 400 के0वी0, 03 उपकेन्द्र 220 के0वी0 तथा 05 उपकेन्द्र 132 के0वी0 क्षमता के हैं, जिनकी लागत लागत 1253.56 करोड़ रुपये हैं। यह उपकेन्द्र जनपद मऊ, शामली, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, जौनपुर, बदायूं तथा गौतमबुद्धनगर में निर्मित होंगे।

1 2 3 4 5Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777