[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
देहरादून। जिले के रायवाला क्षेत्र में एक युवक की कथित हत्या से उपजा Communal Tension आसपास के क्षेत्रों तक फैल गया और एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय की दुकानों को निशाना बनाते हुए आगजनी और तोड़फोड़ की। घटना के सिलसिले में चार लोगों गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अनिल रतूडी ने का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं और प्रदेश का माहौल खराब करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जायेगा। रायवाला क्षेत्र में लक्ष्मण सिंह कलूडा की कथित रूप से हत्या कर शव रेल की पटरी पर फेंक दिया गया था।
घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी इस्लाम और उसके पुत्र सलमान को गिरफ्तार किया। लेकिन हत्या में दूसरे समुदाय का हाथ होने के बात सामने आने के बाद कल स्वयं को हिंदुवादी कहने वाले कुछ लोगों ने जमकर बवाल किया और दूसरे समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ कर उन्हें जला दिया। Communal Tension की यह आंच रायवाला से निकल कर श्यामपुर और ऋषिकेश तक पहुंच गयी। हालांकि, किसी अप्रिय घटना की आशंका को समाप्त करने के लिये क्षेत्रों में धारा 144 लागू करते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। गढवाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पुष्पक ज्योति, देहरादून के जिलाधिकारी एस ए मुरूगेसन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया।
इस बीच, क्षेत्र में शांति भंग करने और बलवा करने के लिये पुलिस ने कल देर रात चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान ऋषिकेश के वनखंडी निवासी जगदीश, शांतिनगर के जगदीश, रविन्दर नवाडी और सनीकुमार के रूप में हुई है। इन सभी पर भारतीय दंड विधान की धारा 147, 148, 149, 153 :ए:, 505, 427, 452, 436, 323, 324 और 120-बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रतूडी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की निगरानी कर रहे हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने की इजाजत किसी को भी नहीं दी जायेगी और ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटा जायेगा।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



