खबरविशेष

Chief Minister न्यायाधीशों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

सम्मेलन में गयाना गणराज्य के उप-राष्ट्रपति श्री खेमराज रामजतन, तुवालू के गवर्नर जनरल श्री इकोबा टी0 इटालेली, क्रोशिया गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति श्री स्तेपान मैसिक, लिसोथो के पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ0 पकलिथा बिथुएल मोसीसिली, माॅरिशस गणराज्य की राष्ट्रीय संसद की स्पीकर सुश्री शान्तीबाई हनुमानजी आये हैं।

इन्हीं के साथ, घाना गणराज्य की राष्ट्रीय संसद के स्पीकर प्रोफेसर आरो माइकिल ओक्वायो, श्रीलंका के सबरागामूवा प्रान्त के पूर्व मुख्यमंत्री श्री महीपाल हर्थ, नीदरलैण्ड के इण्टरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के न्यायाधीश श्री इबोई-आसुजी एवं श्री एंटोनी केसीया-एम0बी0 माइंडुआ सहित विभिन्न देशों के मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश तथा कानूनविद् प्रतिभाग कर रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘वन्देमातरम्’ के गायन से हुई। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न बैण्ड धुनों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर परिवार कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुश्री स्वाति सिंह, प्रमुख सचिव सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, सी0एम0एस0 के संस्थापक-प्रबन्धक डाॅ0 जगदीश गांधी, डायरेक्टर डाॅ0 भारती गांधी, सी0एम0एस0 की प्रेसीडेण्ट प्रो0 गीता गांधी किंगडन, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य महानुभाव उपस्थित थे।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
Previous page 1 2 3 4

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button