खबरविशेष

Chief Minister न्यायाधीशों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में

निचली अदालतों में मोटर व्हीकल एक्ट, म्युनिसिपल बोर्ड एक्ट व एक्साइज़ एक्ट के तहत बड़ी संख्या में लम्बित छोटे-छोटे वादों के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा मजिस्ट्रेट कोर्ट की स्थापना की गई है। जिससे निचली अदालतों को ऐसे छोटे-छोटे वादों की सुनवायी सेे मुक्ति दिलायी जा सके।

राज्य में ‘ईज़ आॅफ डुइंग बिजनेस’ में और अधिक सुधार के लिए सभी मण्डलों में काॅमर्शियल कोर्ट्स स्थापित करने का फैसला Chief Minister  ने किया है। उन्होंने कहा कि 13 बड़े शहरों में काॅमर्शियल कोर्ट्स की स्थापना की जा रही है। इन न्यायालयों को स्मार्ट कोर्ट्स के रूप में विकसित किया जाएगा।

Chief Minister  ने विश्व में शांति स्थापना और भाईचारा बढ़ाने के लिए सिटी माॅन्टेसरी स्कूल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्वान न्यायाधीशों के साथ संवाद करने के फलस्वरूप बच्चों का ज्ञानवर्धन होगा। साथ ही, वे दुनिया की विभिन्न समस्याओं से परिचित होंगे तथा उनके समाधान के सम्बन्ध में सार्थक प्रयास भी करेंगे।

 सिटी माॅन्टेसरी स्कूल द्वारा आयोजित इस सम्मेलन की Chief Minister  ने प्रशंसा की और उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सम्मेलन अपने उद्देश्यों की पूर्ति में सफल होगा। उन्होंने कहा कि आज दुनिया पर्यावरण प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, शस्त्रों की होड़ तथा आतंकवाद जैसी समस्याओं से जूझ रही है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि दुनिया को इन संकटों से बचाएं।

Previous page 1 2 3 4Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777