जन संसदसत्ता पक्ष

जनता के भले के लिए Chief Minister बिल गेट्स से मिले

इस अवसर पर बिल गेट्स ने बताया कि उनकी संस्था वेक्टर जनित एवं जल जनित रोगों के नियंत्रण, पेयजल आपूर्ति, सैनिटेशन, मातृ एवं शिशु पोषण तथा कृषि उत्पादकता में वृद्धि करने वाली तकनीकों के क्षेत्र में राज्य सरकार को सहयोग देना चाहेगी।

बिल एण्ड मिलिण्डा गेट्स फाउण्डेशन द्वारा पूर्व में जे0ई0 वैक्सीन के क्षेत्र में चीन में सहयोग प्रदान किया गया था। उन्होंने सैनिटेशन/अपशिष्ट प्रबन्धन की नवीनतम तकनीकों के क्षेत्र में भी सहयोग की पेशकश की।

गेट्स ने यह भी कहा कि बी0आर0डी0 मेडिकल काॅलेज में जे0ई0 एवं ए0ई0एस0 माॅनीटरिंग सेण्टर की स्थापना में भी सहयोग देने के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद से वार्ता हुई है। डायरिया और खसरा रोगों के नियंत्रण तथा टीकाकरण के क्षेत्र में भी उनका Bill & Melinda Gates Foundationराज्य सरकार के साथ काम करने का इच्छुक है।

काला अजार की रोकथाम के लिए बिहार राज्य से सटे जनपदों में सहयोग दिया जा सकता है। गेट्स ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को तकनीक से जोड़कर मोबाइल आधारित पोषण व्यवस्था का प्रस्ताव भी रखा। फाइलेरिया/हाथी पांव रोग के उपचार सम्बन्धी विचार-विमर्श में उन्होंने बताया कि थ्री-ड्रग थेरेपी के माध्यम से 03 वर्ष में लिम्फैटिक फाइलैरियासिस का उपचार किया जा सकता है।

Previous page 1 2 3 4 5 6 7 8Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777