वर्तमान सरकार द्वारा 25 मई से 11 जून, 2017 तक जापानी इंसेफेलाइटिस (जे0ई0) एवं एक्यूट इंसेफेलाइटिस (ए0ई0एस0) के नियंत्रण के लिए 38 जनपदों में चलाए गए अभियान के अच्छे परिणाम प्राप्त हुए हैं।
इस अभियान के दौरान 01 से 15 आयु वर्ग के 92 लाख बच्चों का प्रतिरोधक टीकाकरण कराकर वेक्टर जनित रोगों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की गई है। इसी प्रकार मिशन ‘इन्द्रधनुष’ के अंतर्गत 37 जनपदों के टीकाकरण से छूटे लगभग 26 लाख बच्चों का टीकाकरण भी कराया गया है।
Chief Minister योगी ने कहा कि बी0आर0डी0 मेडिकल काॅलेज, गोरखपुर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के साथ-साथ नेपाल की लगभग 05 करोड़ आबादी के इलाज का गुरुत्तर दायित्व है। उन्होंने कहा कि जे0ई0 एवं ए0ई0एस0 वेक्टर जनित रोग हैं। इसलिए इनकी रोकथाम के लिए टीकाकरण के साथ-साथ गांव-गांव में विशेष स्वच्छता अभियान के अलावा ड्रेनेज की व्यवस्था एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।