Chief Minister ने कहा कि प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है, जिससे जे0ई0 एवं ए0ई0एस0 के अलावा अन्य वेक्टर जनित रोगों से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत दी जा सके।
20 जनपदों में इन्टेन्सिव केयर यूनिट की स्थापना के साथ-साथ बी0आर0डी0 मेडिकल काॅलेज में चिकित्सकों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।
Chief Minister ने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से गोरखपुर स्थित वायरल रिसर्च सेण्टर को और अधिक मजबूत बनाया जा रहा है। इसके साथ ही, एम्स की स्थापना को भी गति प्रदान की गई है।