![](https://northindiastatesman.com/wp-content/uploads/2024/02/untitled-38-copy6.jpg)
अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान संग किए प्रभु रामलला के दर्शन, परिवार भी है साथ
अयोध्या – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह अपने परिवार के साथ आज राम मंदिर में रामलला का दर्शन करने के लिए पहुंचे।
दोपहर लगभग 12:20 पर उनका चार्टर्ड प्लेन दिल्ली से अयोध्या महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरा जहां प्रोटोकॉल में कल सुरक्षा के बीच वीआईपी गेट नंबर 11 से राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश हुए अब राम मंदिर में दर्शन पूजन कर रहे हैं।
बता दें कि आज ही रामनगरी में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव भी पहुंचे हैं। उनका विमान जैसे ही महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचा तो भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व में राम जन्मभूमि परिसर में वीवीआइपी मार्ग गेट नंबर 11 से प्रवेश होने के बाद सीधे राम मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने रामलला का दर्शन पूजन किया।
इस मौके पर आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव ने कहा कि हमारा सौभाग्य हम आए हैं अयोध्या 500 वर्षों बाद यह दिन आया है। यह बहुत महत्वपूर्ण समय है।