Army Chief सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए कश्मीर में

श्रीनगर। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत कश्मीर और नियंत्रण रेखा पर तैनात सशस्त्र बलों की संचालनात्मक तैयारियों और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आज यहां पहुंचे।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जनरल रावत और कुछ वरिष्ठ सैन्य अधिकारी एक दिवसीय नियमित दौरे के लिए आज सुबह बदामीबाग छावनी क्षेत्र पहुंचे।’’ उन्होंने कहा कि सेना प्रमुख के दौरे का मकसद घाटी में सुरक्षा स्थिति और संचालनात्मक तैयारियों का जायजा लेना है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘घाटी के हालात खासतौर से हिज्बुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर सबजार भट के मारे जाने के बाद की स्थिति के बारे में कोर्प कमांडर और अन्य शीर्ष अधिकारियों ने सेना प्रमुख को जानकारी दी।’’ उन्होंने, ‘‘नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर से घुसपैठ की गतिविधि की रिपोर्टों के मद्देनजर नियंत्रण रेखा की स्थिति के बारे में भी उन्हें जानकारी दी जाएगी।’’

इस बीच, जम्मू कश्मीर के राजौरी और पूंछ जिलों में अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान ने मोर्टार दागकर और गोलीबारी कर आज संघर्षविराम उल्लंघन किया, जिसमें जनरल इंजीनियरिंग रिजर्व फोर्स के एक मजदूर की मौत हो गई जबकि बीएसएफ जवान सहित दो अन्य घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777