अमित शाह का तीन दिवसीय तमिलनाडु दौरा फिर से हुआ स्थगित
August 21, 2017
0
चेन्नई। भाजपा अध्यक्ष Amit Shah का मंगलवार से शुरू होने वाला तीन दिवसीय तमिलनाडु दौरा फिर से स्थगित हो गया है। पार्टी की राज्य इकाई ने आज इसकी जानकारी दी। राज्य भाजपा इकाई की अध्यक्ष तमिलिसाई सौंदरराजन ने बताया कि शाह को दिल्ली में राजग के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करनी थी और कई अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में भी उनकी उपस्थिति जरूरी थी इसलिए यह दौरा स्थगित कर दिया गया।
उन्होंने एक बयान में कहा, ”इसके परिणास्वरूप 95 दिन के भारत दौरे के हिस्से के तौर पर उनका यहां का दौरा स्थगित हो गया।” राज्य अध्यक्ष ने बताया कि अब उनके आने की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 22-24 अगस्त के बीच राज्य दौरे के दौरान चेन्नई और कोयंबतूर के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले थे। वह यहां कई बड़े लोगों से मिलने वाले थे तथा एक पार्टी कार्यकर्ता के घर पर दोपहर का भोजन करने के लिए भी जाने वाले थे। इसके साथ ही राज्य के पदाधिकारियों को संबोधित करने वाले थे।
इससे पहले शाह मई महीने में राज्य के दौरे पर आने वाले थे लेकिन यह दौरा स्थगति हो गया था। साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए हुए भाजपा प्रमुख पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के तरीके खोजने और रणनीति तय करने के लिए पूरे देश का भ्रमण कर रहे हैं। तमिलनाडु में भाजपा का एक सांसद है जबकि 234 सीटों वाली विधानसभा में पार्टी का कोई प्रतिनिधि नहीं है। विधानसभा में एआईएडीएमके का दबदबा है।अमित शाह उसी दबदबे को तोड़ना चाहते हैं और इसीलिए वे वहाँ का दौरा करके अपनी गोटी फिट करना चाहते हैं.यह उनकी मजबूरी कहिए या किस्मत कि उन्होंने दो बार दौरा बनाया और दोनों ही बार वे नहीं पहुँच पा रहे हैं।सम्पूर्ण रूप से चाणक्य बनने के फेर में वे कोई भी दॉव छोड़ना नहीं चाहते।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
इंदौर में दूषित पेयजल से 13 लोगों के दम तोड़ने का दावा, प्रशासन ने की चार मौतों की पुष्टि
4 weeks ago
सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी
4 weeks ago
प्राप्त की गई डिग्री केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति नैतिक दायित्व का प्रतीक है : केजीएमयू के 21वां दीक्षांत समारोह में बोलीं आनन्दी बेन पटेल
December 13, 2025
AYUSH उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई योजना लाएगी उप्र सरकार
December 9, 2025
EVM के बजाय मतपत्रों से हो चुनाव, बोले अखिलेश यादव- चुनाव सुधार तभी होगा, जब निर्वाचन आयोग निष्पक्ष होगा
December 4, 2025
देश में पहली बार होगी अनूठी कथा… पर्यावरण, स्वदेशी, परिवार होगा विषय
November 30, 2025
बाराबंकी में डीएम के परिश्रम से सफलता की ओर SIR अभियान
November 27, 2025
हम एक दूसरे पर भरोसा करते रहेंगे, एक दूसरे के लिए लड़ेंगे और मजबूत होंगे: Shubman Gill
November 20, 2025
रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर धूमधाम से मना उत्सव, खो-खो फाइनल में क्रिश्चियन कॉलेज ने मारी बाजी
November 14, 2025
माध्यमिक विद्यालयों में होगी मासिक बैठक, सभी विद्यालयों में राज्य संचालित कार्यक्रमों की होगी समीक्षा