Agrotech 2026: लखनऊ में जुटेंगे 25 देशों के कृषि विशेषज्ञ, नितिन गडकरी करेंगे एग्रोटेक-2026 का उद्घाटन
राजधानी में तीन से पांच दिसंबर तक एग्रोटेक-2026 का आयोजन होगा। आइसीएफए के रजत जयंती संस्करण में 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, 15 से अधिक देशों के दूतावासों के राजनयिक और 140 कृषि कंपनियों के सीईओ हिस्सा लेंगे। 12 पद्म पुरस्कार प्राप्त प्रगतिशील किसान भी आयोजन में शामिल होंगे। चार दिसंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी चौथे उत्तर प्रदेश राज्य कृषि शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
25 से अधिक देशों की रहेगी भागीदारी
इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (आइसीएफए) की ओर से कार्यक्रम आइसीएआर-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान परिसर में होगा। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, नीदरलैंड, ब्रिटेन, यूएई, मलेशिया, मिस्र, केन्या, न्यूजीलैंड और सिंगापुर समेत कई देशों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। आयोजन में कृषि निवेश, तकनीकी सहयोग और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
कृषि निवेश से लेकर निर्यात तक पर मंथन
सम्मेलन में कृषि नीति, निवेश, आधारभूत ढांचा, निर्यात, आधुनिक तकनीक और किसान-उद्योग साझेदारी पर मंथन होगा। कृषि स्टार्टअप, प्रसंस्करण, सहकारी मॉडल और बाजार से जुड़ाव भी चर्चा के प्रमुख विषय होंगे। साथ ही कृषि मशीनरी, बीज, उर्वरक, सिंचाई, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, डिजिटल कृषि और कृषि वित्त से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
आधुनिक कृषि तकनीक की लगेगी प्रदर्शनी
आयोजन में कृषि क्षेत्र से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें कृषि मशीनरी, बीज, उर्वरक, सिंचाई, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, डिजिटल कृषि और कृषि वित्त से संबंधित क्षेत्र शामिल होंगे। सम्मेलन के जरिए किसानों, उद्योगों, निवेशकों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के बीच सहयोग की नई संभावनाएं तलाशने का प्रयास किया जाएगा।



