यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा 26 और 27 फरवरी को, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन; ओटीआर अनिवार्य
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 का आयोजन 26 और 27 फरवरी 2027 को होगा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बुधवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि प्राथमिक (कक्षा एक से पांच) और उच्च प्राथमिक (कक्षा छह से आठ) स्तर की पात्रता परीक्षा के लिए विज्ञापन संख्या 10/2026 आगामी 24 नवंबर को जारी किया जाएगा। इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू होगी।
आयोग के अनुसार यूपीटीईटी-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थियों को पहले ओटीआर प्रक्रिया पूरी करनी होगी, इसके बाद ही परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। विस्तृत विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी 23 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन में किसी तरह की त्रुटि होने पर 27 दिसंबर तक ऑनलाइन संशोधन का अवसर मिलेगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले विज्ञापन और निर्देशों को ध्यान से पढ़ने को कहा है।
यह भी पढ़ें:-
यूपीटीईटी-2026 की प्रमुख तिथियां
- विज्ञापन जारी होने की तिथि : 24 नवंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू : 24 नवंबर 2026
- ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 23 दिसंबर 2026
- आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि : 27 दिसंबर 2026
- यूपीटीईटी परीक्षा : 26 और 27 फरवरी 2027



