राज्य

कभी सिर्फ बुलेटप्रूफ जैकेट और छोटे पुर्जे बेचता था भारत, आज 80 से ज्यादा देश खरीद रहे Made in India Weapons

एक समय था जब भारत लगभग नगण्य संख्या में दूसरे देशों को हथियार बेचता था लेकिन समय ने करवट ली और आज हिंदुस्तान में बने हथियार 80 से ज्यादा देश खरीदते हैं। साथ ही एक समय था जब भारत लगभग 65 से 70 प्रतिशत रक्षा उपकरण विदेशों से खरीदता था लेकिन समय बदला और अब 65 प्रतिशत रक्षा उपकरण यहीं बन रहे हैं और बाहर से खरीद घटकर 35 प्रतिशत पर आ गयी है। एक समय था जब भारत में निजी क्षेत्र की रक्षा कंपनियों की भागीदारी बहुत कम थी लेकिन समय बदला और आज भारत के कुल रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़कर 24 प्रतिशत तक हो गयी है। यही नहीं, एक समय था जब भारत केवल बुलेटप्रूफ जैकेट या छोटे सैन्य पुर्जे ही दूसरे देशों को बेचता था, लेकिन आज विदेशी सेनाएं भारत में बनी अत्याधुनिक मिसाइलों, तोपों, रडार और गोला-बारूद को सीधे खरीद रही हैं। फिलीपींस ने ब्रह्मोस की खेप हासिल कर ली है, जबकि इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे देश भी इसे अपने बेड़े में शामिल करने के लिए आगे बढ़े हैं। इसी तरह, सतह से हवा में मार करने वाली आकाश एयर डिफेंस मिसाइल और पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर को आर्मेनिया ने बड़ी संख्या में खरीदा है और अब फ्रांस व ब्राजील जैसे देश भी इन प्रणालियों को खरीदने में गहरी रुचि दिखा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777