विश्‍व

US Navy ने Iran संघर्ष में एक्सपायर्ड Tomahawk मिसाइलें दागीं, कोड बदलकर किया इस्तेमाल

अमेरिकी नौसेना ने ईरान के साथ संघर्ष के दौरान ‘टोमाहॉक’ क्रूज़ मिसाइलों सहित एक्सपायर हो चुके हथियारों का इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की है। इससे अमेरिकी हथियारों के जखीरे की स्थिति पर सवाल खड़े हो गए हैं। साथ ही, सटीक निशाना लगाने वाले हथियारों की बढ़ती कमी के बीच, पुरानी हो चुकी मिसाइलों पर निर्भर रहने से जुड़े जोखिमों को लेकर भी चिंताएं पैदा हो गई हैं। अमेरिकी नौसेना के कार्यवाहक सचिव हंग काओ ने मंगलवार, 17 नवंबर (अमेरिकी समय) को सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के सामने अपनी पुष्टि सुनवाई (कन्फर्मेशन हियरिंग) के दौरान इस बात का खुलासा किया। ‘द बिजनेस इनसाइडर’ और ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ (WSJ) की रिपोर्टों के अनुसार, काओ ने बताया कि नौसेना ने एक्सपायर हो चुके या इस्तेमाल के लायक न माने जाने वाले हथियारों को लिया, उनके ऑपरेशन कोड बदले और उन्हें ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के दौरान फिर से इस्तेमाल में ले लिया। यह ऑपरेशन इस साल फरवरी में शुरू हुआ था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777