धोखा-धड़ी
सहारा की Aamby Valley घुस गई Valley में
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
सुप्रीम कोर्ट में टुकड़ों-टुकड़ों में नीलाम होगी सहारा की Aamby Valley। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने अपनी मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने Aamby Valley की नीलामी के लिए और वक्त दिया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त रिसीवर ने कोर्ट में कहा है कि एक साथ पूरी Aamby Valley को बेचना संभव नहीं है।

इसके अलग-अलग हिस्सों को चल और अचल संपत्ति के हिसाब से बेचा जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि जैसे गोल्फ कोर्स, इंटरनेशनल स्कूल, रेस्तरां, कन्वेंशन हॉल, हवाई पट्टी आदि हैं जिन्हें अलग-अलग बेचा जा सकता है। कोर्ट ने ये आदेश तब दिये हैं, जब उसके सामने ये तथ्य आये कि एकसाथ Aamby Valley को बेचा जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। सहारा की सभी 48 संपत्तियों को बेचा नहीं जा पा रहा है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



