उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

भाजपा द्वारा जन विश्वास यात्रा के संदर्भ में हुई बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी गयी यात्रा से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां 

भाजपा महानगर के द्वारा आज जन विश्वास यात्रा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने जन विश्वास यात्रा के सफलता को कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बताई। उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि जन विश्वास यात्रा की सफलता के लिए बैठक करके, टोलियां बनाकर पूरे मतदाताओं को आमंत्रित करें।

साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को सभी व्यापार मंडलों से भी संपर्क कर के जन विश्वास यात्रा में आमंत्रित करने को कहा है। महेश श्रीवास्तव के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यात्रा लगभग 18.5 किलोमीटर लंबी होगी। यह यात्रा भिखारीपुर तिराहा से शुरू होकर कादंबिनी लॉन, शिवपुर तक जाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को जन विश्वास यात्रा से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां सौंपी गयी। वहीं शोभनाथ मौर्य और अशोक पटेल को जन विश्वास यात्रा का संयोजक बनाया गया। साथ ही विधानसभा की बात करें तो कैंट की यात्रा प्रभारी इंदुभूषण सिंह, दक्षिणी यात्रा प्रभारी विष्णु यादव और उत्तरी यात्रा प्रभारी पार्षद अशोक मौर्य को बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777