उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजवाराणसी

काशी विश्वनाथ मंदिर में जूता पहनकर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी, शिवसेना ने किया विरोध

वाराणसी में पीएम के प्रयासों से बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर भव्य बनकर तैयार हो गया है। आज काशी विश्वनाथ कॉरिडोर दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्त बड़े ही श्रद्धा के साथ नंगे पैर जाते है और बाबा से मनोवांछित फल की प्राप्ति की कामना करते है।

मगर काशी विश्वनाथ मंदिर में सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी चमड़े के जूते और चमड़े के बेल्ट पहनकर ड्यूटी करते है। इस मुद्दे पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की और जिला मुख्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।

कर्यकर्ताओं का कहना है कि ये बाबा के भक्तों और आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और इसे तत्काल रूप से बंद किया जाना चाहिए। हमारे भगवानों के साथ सुरक्षा में लगे लोगों द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। हम लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं।

काशी विश्वनाथ धाम करोड़ों हिंदुओं के आस्था के साथ जुड़ा हुआ है, जहां पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा जूता पहनकर ड्यूटी करने से रोका जाए तथा गर्भगृह में ड्यूटी करने वाले लोगों को एक ड्रेस कोड धोती कुर्ता लागू किया जाए।

पुजारी लोगों द्वारा कहने पर सुरक्षा कर्मी उसे नहीं मानते हैं तथा झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे में आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर उचित आदेश जारी कर नंगे पांव ड्यूटी करने के लिए आदेश दिया जाए।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777