राज्य

अब डिग्री और टाई-सूट से नहीं, हुनर से होगी पहचान, कौशल विकास पर पीएम का बड़ा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजधानी लखनऊ पहुंचे।  सीएम योगी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन के बाद प्रधानमंत्री का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचा। यहां आयोजित भव्य ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ में पीएम मोदी  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये।

इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री के आगमन और उनके काफिले के गुजरने को लेकर पूरे रूट पर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर शहीद पथ और गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात हैं। प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777